जशपुर

थाना परिसर में पुलिस से भिड़े पांच लोग, आरक्षक पर छोड़ा पालतू कुत्ता, हुए गिरफ्तार….

 

Advertisement

जशपुर जिले के बगीचा थाना परिसर में पुलिस से झड़प और मारपीट करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।घटना 17 जून रात की है जब मारपीट की शिकायत दर्ज कराने पहुंचे युवक पर कुछ लोगों ने थाने में ही हमला कर दिया। बीच-बचाव कर रहे आरक्षक धनेश्वर राम पर आरोपियों ने अपने पालतू कुत्ते से हमला करवा दिया, जिससे वह घायल हो गया।इस गंभीर घटना पर एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर सभी आरोपियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

 

गिरफ्तार आरोपियों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं, जो झारखंड के हजारीबाग जिले के मूल निवासी हैं और वर्तमान में बगीचा वार्ड क्रमांक 7 में रह रहे थे। आरोपियों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button