छत्तीसगढ़

खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की पूर्व कुल सचिव पर FIR दर्ज, प्रबंधन पर भी लगे कई गंभीर आरोप..

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में विवाद थमने का नाम नही ले रहा है। पुलिस ने विश्वविद्यालय की पूर्व कुल सचिव डॉ. नीता गहरवार के खिलाफ जातिगत दुर्भावना और मानसिक प्रताड़ना के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।

Advertisement


दरअसल विश्वविद्यालय के कत्थक नृत्य विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. जितेश गढ़पायले ने पूर्व कुल सचिव और विश्वविद्यालय प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Advertisement

उन्होंने मई 2024 में खैरागढ़ पुलिस अधीक्षक को एक लिखित शिकायत देते हुए आरोप लगाया है कि वह 2007 से विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं लेकिन मोक्षदा चंद्राकर के कुलपति बनने के बाद से ही विवि प्रबंधन उनके साथ दुर्व्यवहार और मानसिक प्रताड़ित कर रहा है।

डॉ. जितेश गढ़पायले ने पुलिस में शिकायत दर्ज की थी की पूर्व कुलसचिव नीता गहरवार द्वारा जातिगत भेदभाव और प्रताड़ना की जा रही है, इस पूरे मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए इस मामले की जांच की जिसमें पुलिस द्वारा शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद डॉ नीता गहरवार के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। .

Related Articles

Back to top button