बिलासपुर
शराब दुकान के बाहर हुई जमकर मारपीट….चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर में शराब दुकान के बाहर जमकर बवाल मच गया। शराब लेने आए युवक आपस में भिड़ गए और फिर जो हुआ उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
बिलासपुर के लिंक रोड स्थित शराब दुकान के बाहर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि शराब खरीदने के दौरान दो युवकों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते जमकर मारपीट में बदल गई। युवकों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए, मारपीट इतनी जबरदस्त थी कि वहां मौजूद लोगों को बीच-बचाव करना पड़ा।
यह पूरा मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।फिलहाल पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।




