छत्तीसगढ़

ब्लैकमेलिंग से तंग आकर रची हत्या की साजिश, पुलिस ने दंपति समेत 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

कबीरधाम जिले में एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला ग्राम बैहरसरी निवासी युवक कोमल वर्मा की हत्या से जुड़ा है, जिसका शव बोरी में बंद हालत में थाना पांडातराई क्षेत्र के ग्राम सोंढा में बरामद हुआ था। युवक 28 मई से लापता था, जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की।

Advertisement

जांच के दौरान पुलिस को मृतक की अंतिम लोकेशन और कॉल डिटेल से अहम सुराग मिले। पूछताछ में आरोपी महिला मंदाकिनी वर्मा ने बताया कि मृतक उसे अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर रहा था और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जबरन संबंध बनाने का दबाव डालता था। घटना की रात मृतक के घर पहुंचने पर महिला ने उस पर लोहे के बड़े पाना से हमला किया, जिसके बाद पति रामस्नेही वर्मा ने भी उसका साथ दिया और दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

Advertisement

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को घर में छिपाकर रखा और अगले दिन रामस्नेही वर्मा ने अपने भाई रूपेश वर्मा की मदद से शव को बोरी में भरकर ट्रैक्टर से ग्राम सोंढा ले जाकर फेंक दिया। पुलिस ने मामले में रामस्नेही वर्मा, मंदाकिनी वर्मा और रूपेश वर्मा को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button