छत्तीसगढ़

विख्यात कथावाचक प्रदीप मिश्रा हुए घायल, पूरी तरह से ठीक होने के बाद होगी कथा….

Advertisement

मध्य प्रदेश के विश्व विख्यात कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा घायल हो गए हैं. सिर में नारियल लगने की वजह से डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने के लिए कहा है. इस वजह से उनकी नीमच में होने वाली शिव महापुराण कथा रद्द कर दी गई है. इस बीच पंडित प्रदीप मिश्रा ने वीडियो जारी कर अपने अनुयायियों से कथा के लिए वक्त भी मांगा है.

Advertisement

उन्होंने कहा कि वे पूरी तरह ठीक होन के बाद कथा जरूर करेंगे. बता दें, चोटिल होने के बाद पंडित प्रदीप मिश्रा का इलाज तीन दिन इंदौर के निजी अस्पताल में चला था.

गौरतलब है कि यह घटना 29 मार्च को सीहोर के आष्टा में घटी थी. पंडित प्रदीप मिश्रा उस वक्त महादेव की होली खेलने भक्तों के बीच पहुंचे थे. इस दौरान किसी अनुयायी ने नारियल भरी भीड़ में से नारियल चढ़ाने के लिए फेंका था. ये नारियल पंडित मिश्रा के सिर में लगा नारियल सिर पर लगने से उन्हें चक्कर आ गए थे.

इसके बाद उन्होंने अपने पारिवारिक डॉक्टर की सलाह ली. डॉक्टरों ने उन्हें इलाज के लिए इंदौर जाने को कहा. इसके बाद वे इंदौर के सिटी केयर अस्पताल में तीन दिन भर्ती रहे. डॉक्टरों ने सीटी स्कैन के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया. अब उन्हें कुछ दिन आराम की सलाह दी गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button