छत्तीसगढ़

कमर्शियल इंस्पेक्टर बेटी की मौत का पति पर परिजनों ने लगाया आरोप,जांच के लिए पुलिस कर रही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार..

Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर) :  रेलवे की महिला कामर्शियल इंस्पेक्टर की मौत के बाद उसके मायके वालों ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस महिला अधिकारी के मायके वालों के साथ ही उसके पति से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार पीएम रिपोर्ट के बाद इस मामले की जांच की दिशा आगे बढ़ेगी।

Advertisement
Advertisement

रेलवे क्षेत्र के एनई कालोनी में रहने वाली कामर्शियल इंस्पेक्टर विनीता साहनी की लाश शनिवार की दोपहर फांसी पर लटकती मिली थी। इसकी सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया था।घटना की जानकारी विनीता के मायके वालों को दी गई।

Advertisement

इस पर विनीता के पिता राजकुमार साहनी और मां उषा साहनी रविवार को शहर पहुंचे। पुलिस ने उनकी मौजूदगी में शव का पंचनामा कराया। इसके बाद शव का पीएम कराया गया। इस दौरान विनीता के पिता ने पति ओब्राहम हेल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने विनीता की हत्या कर फांसी पर लटका दिए जाने का आरोप लगाया है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि विनीता का पति पारिवारिक बातों को लेकर प्रताड़ित कर रहा था। वही इस पूरे मामले में तोरवा थाना प्रभारी दिनेश पुरैना का कहना है कि परिजन के बयान दर्ज किए गए हैं। उन्होंने विनीता के पति पर कुछ सालों से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने हत्या की आशंका भी जताई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। इसके बाद पुलिस वैधानिक कार्रवाई करेगी।

बिलासपुर में रेलवे की महिला कमर्शियल इंस्पेक्टर और नेशनल बॉस्केट बॉल प्लेयर विनीता साहनी की मौत पर परिजनो ने सवाल उठाए हैं। उनकी बड़ी बहन रिंकी ने भी कहा कि विनीता शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत स्ट्रॉन्ग थी, ऐसे में वो सुसाइड नहीं कर सकती।

वही यह भी जानकारी मिल रही है कि घटना के पहले विनीता अपना इलाज कराने रेलवे अस्पताल गई थी। बहरहाल सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है, बस पीएम रिपोर्ट का इंतज़ार है,जिसके बाद इस पूरे मामले का पर्दाफाश हो जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button