देश

फैक्ट्री में हुआ धमाका, अब तक 8 की मौत…..

महाराष्ट्र से हादसे की दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, भंडारा के जवाहरनगर स्थित आयुध/ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विस्फोट फैक्ट्री के आरके ब्रांच सेक्शन में हुआ है। प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि इस हादसे में 7 लोग घायल हुए हैं। वहीं, अब तक 8 व्यक्तियों की मौत की भी खबर सामने आई है।

Advertisement


जिला नियंत्रण कक्ष पर प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह लगभग 10 बजे आयुध निर्माणी जवाहर नगर में विस्फोट हुआ। प्रारंभिक जानकारी मिली है कि इसमें काम कर रहे कुछ कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल पर जीवित बचे लोगों के लिए फायर ब्रिगेड विभाग, पुलिस विभाग, तहसीलदार और अन्य आवश्यक प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। मौके पर एसडीआरएफ को अतिरिक्त सहायता प्रदान की गई है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button