बिलासपुर

बिलासपुर: केंद्रीय जेल में उम्रकैद काट रहे बुजुर्ग कैदी की सिम्स में मौत; बाथरूम में फिसलने से बिगड़ी थी तबीयत, न्यायिक जांच शुरू

(आशीष मौर्य संपादक) :​बिलासपुर। बिलासपुर के केंद्रीय जेल में धारा 302 के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक बुजुर्ग बंदी की इलाज के दौरान सिम्स अस्पताल में मौत हो गई। मृतक बंदी की पहचान सोखराम साहू 76 वर्ष के रूप में हुई है, जो मूल रूप से तिफरा थाना सिरगिट्टी, पूर्व में सिविल लाइन का रहने वाला था। जेल अभिरक्षा में हुई इस मौत के बाद नियमानुसार मामले की न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisement

बाथरूम में पैर फिसलने से बिगड़ी थी हालत : मिली जानकारी के अनुसार, दंडित बंदी क्रमांक 6209/106 सोखराम साहू मंगलवार, 14 जुलाई 2026 की देर रात को जेल के अस्पताल वार्ड के बाथरूम में अचानक पैर फिसलने से गिर गया था। घटना के तुरंत बाद जेल प्रबंधन द्वारा उसे जेल अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद जेल मेडिकल ऑफिसर की सलाह पर सुरक्षा घेरे के बीच उसे तत्काल बेहतर इलाज के लिए सिम्स अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया।

Advertisement

डॉक्टरों ने तड़के 3 बजे किया मृत घोषित : ​सिम्स अस्पताल में दाखिल कराने के बाद वहां के चिकित्सा विशेषज्ञों ने बंदी की जांच की, जिसके बाद डॉक्टरों ने 14 जुलाई 2026 की तड़के 03:00 बजे उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार मौत का दिन 14 जुलाई, दिन मंगलवार दर्ज किया गया है।

 

साल 2000 में आई थी सजा, 2014 से जेल में था बंद : ​दस्तावेजों के मुताबिक, सोखराम को पंचम अपर सत्र न्यायाधीश बिलासपुर द्वारा धारा 302 भा.द.वि. के तहत आजीवन कारावास और 2,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई थी। यह निर्णय 25 जनवरी 2000 को आया था, जिसके बाद उसकी अपील का निपटारा 19 सितंबर 2014 को हुआ था। बंदी 10 नवंबर 2014 से लगातार जेल में अपनी सजा काट रहा था। जेल प्रवेश के समय उसकी उम्र 63 वर्ष थी, जो वर्तमान में करीब 76 वर्ष हो चुकी थी।

Related Articles

Back to top button