एकनाथ शिंदे की तबियत बिगड़ी…..

महाराष्ट्र में अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चल रही रस्साकशी के बीच एकनाथ शिंदे अपने गांव सतारा में हैं। शनिवार को शिंदे की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद डॉक्टरों की टीम ने उनकी जांच की। डॉक्टरों ने बुखार और थकान की वजह से शिंदे को आराम करने की सलाह दी है। शिंदे की ओर से शिवसेना को गृह विभाग दिए जाने की मांग की गई है। पहले शिंदे चाहते थे कि उन्हें ही मुख्यमंत्री बनाया जाए, लेकिन बीजेपी की 132 सीटें आने के बाद वे बैकफुट पर चले गए और साफ किया कि पीएम मोदी का जो भी फैसला होगा, उन्हें वह मंजूर होगा।
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के दौरान एकनाथ शिंदे ने काफी चुनावी रैलियां की थीं। इस दौरान वे देर रात तक जगकर बैठकें भी करते थे। माना जा रहा है कि इसी वजह से शिंदे को काफी थकान हुई और फिर बुखार की चपेट में आ गए। डॉक्टरों की एक टीम ने गांव में उनके घर जाकर उनके स्वास्थ्य की जांच की है।




