देश

भीषण गर्मी के बीच मिलेगी राहत….अगले सात दिनों तक इन राज्यों में हो सकती हैं बारिश

Advertisement

Advertisement

उत्तर भारत समेत देश के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। अप्रैल की शुरुआत में ही अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच जा रहा है। हालांकि, इस दौरान कई राज्यों में बारिश से राहत भी मिल रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि सात अप्रैल तक पूर्वोत्तर भारत में झमाझम बारिश व आंधी तूफान की आशंका है। उधर, कई राज्यों के लिए हीटवेव की भी चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, नॉर्थ इंटीरियर कर्नाटक में हीटवेव की स्थिति देखी गई। इसके अलावा, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, हिमाचल प्रदेश में भी पिछले 24 घंटे में बारिश हुई। उधर, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम जैसे राज्यों में भी बरसात रिकॉर्ड की गई है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख में अगले तीन दिनों तक व उत्तराखंड में अगले सात दिनों तक हल्की से मध्यम बरसात होने वाली है। इसके अलावा, इन राज्यों में बर्फबारी भी होगी। अन्य राज्यों की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में अगले सात दिनों तक झमाझम बारिश, आंधी तूफान व बिजली कड़कने वाली है।

इसके अलावा, मध्य महाराष्ट्र में पांच से 9 अप्रैल, कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे में 6-10 अप्रैल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में 7-9 अप्रैल के बीच हल्की बारिश होगी।

गर्मी की बात करें तो बीते दिन विदर्भ, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, तेलंगाना, इंटीरियर कर्नाटक, रायलसीमा, साउथईस्ट उत्तर प्रदेश, उत्तरी इंटीरियर ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, साउथ इंटीरियर तमिलनाडु में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button