छत्तीसगढ़

एकलव्य विद्यालय के अधीक्षक पर गिरी गाज, लापरवाही के चलते निलंबित

 

Advertisement

(उज्ज्वल तिवारी) पेंड्रा : जिले के एकलव्य आदर्श विद्यालय, लाटा में कक्षा नवमी के छात्र शिवम सिंह की असामयिक मृत्यु के मामले में विद्यालय अधीक्षक रामबिलास को लापरवाही का दोषी पाते हुए निलंबित कर दिया गया है।

Advertisement

छात्रावास में रहकर पढ़ने वाले शिवम सिंह की हालत घटना से तीन दिन पहले से ही खराब थी। उसे खून की कमी थी, लेकिन समय पर सही इलाज न मिलने के कारण उसकी मौत हो गई।

इस मामले में जिला कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने गंभीरता दिखाते हुए सहायक आयुक्त गोपेश मनहर से जांच करवाई। जांच में अधीक्षक रामबिलास की लापरवाही की पुष्टि हुई, जिसके बाद छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति, रायपुर के आयुक्त पदुम सिंह एल्मा ने निलंबन की कार्रवाई की।

निलंबन अवधि में रामबिलास का मुख्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विभाग, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में रहेगा।

निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

छात्र के परिजनों ने भी अधीक्षक पर लापरवाही का आरोप लगाया था, जिसे जांच में सही पाया गया।

Related Articles

Back to top button