छत्तीसगढ़

तूफान ‘दितवाह’ का असर: छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार, प्रदेश में ठंड फिर बढ़ेगी.

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर बदलाव के दौर में है। अगले दो दिनों तक रातें थोड़ी कम ठंडी रहेंगी, लेकिन उसके बाद तापमान में फिर से गिरावट दर्ज हो सकती है। इस बीच दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में बारिश और बादल छाए रहने के संकेत भी मिल रहे हैं।

Advertisement

छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में अगले दो दिनों तक 1 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। इसका मतलब है कि सुबह-सुबह की कड़ाके की ठंड से फिलहाल थोड़ी राहत मिलेगी। लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों की नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस हल्की बढ़त के बाद तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे प्रदेश के अधिकतर जिलों में सर्द हवाएँ फिर प्रभाव बढ़ाएँगी।

Advertisement

1 दिसंबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ में बादल बढ़ेंगे और
कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है। यह बारिश बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और आसपास के इलाकों पर अधिक प्रभाव डाल सकती है।

अगले 48 घंटों में दक्षिण भारत के साथ-साथ मध्य भारत पर भी दिख सकता है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तरी तमिलनाडु–पुडुचेरी तटों पर बनाचक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ इस समय उत्तर की ओर बढ़ रहा है। यह तूफान उत्तरी तमिलनाडु–पुडुचेरी तटों से लगभग 80 किलोमीटर दूर, अक्षांश 11.7° उत्तर और देशांतर 80.6° पूर्व के पास केंद्रित है। मौसम विभाग के अनुसार, यह तूफान तट के समानांतर आगे बढ़ते हुए धीरे-धीरे गहरे अवदाब में तब्दील हो सकता है, और अगले कुछ घंटों में इसका प्रभाव और कमजोर पड़ने की संभावना है। हालांकि, इस सिस्टम के चलते दक्षिण भारत में बादल, नमी और हल्की बारिश बढ़ सकती है, जिसका अप्रत्यक्ष असर दक्षिण छत्तीसगढ़ पर भी दिखाई देगा।

1 दिसंबर के लिए अनुमान बस्तर संभाग में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश पड़ सकती है।
दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर में बादल रहने की संभावना बनी हुई है। बाकी प्रदेश रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा, कोरबा और जांजगीर में मौसम शुष्क रहेगा। दिन का तापमान सामान्य और रात का तापमान थोड़ा बढ़ा हुआ रहने का अनुमान।

दो दिनों के बाद बस्तर संभाग में फिर से बहुत हल्की वर्षा की संभावना है। वहीं प्रदेश के बाकी हिस्सों में रात का तापमान फिर नीचे गिर सकता है, जिससे ठंड एक बार फिर बढ़ने की पूरी संभावना है। मौसम में फिलहाल हल्का उतार-चढ़ाव जारी है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश के हल्के संकेत और पूरे प्रदेश में आने वाले दिनों में ठंड की वापसी लोगों को आने वाले हफ्ते में ठंड का जोर महसूस हो सकता है।

 

Related Articles

Back to top button