छत्तीसगढ़

महादेव बेटिंग ऐप पर ईडी का बड़ा एक्शन, 940 करोड़ की संपत्तियां कुर्क….

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने विकास गर्ग, उनके परिवार और उनसे जुड़ी कंपनियों की करीब 940.77 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की हैं। इसके साथ ही इस मामले में अब तक कुर्क, जब्त और फ्रीज की गई संपत्तियों का कुल मूल्य करीब 3,800 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

Advertisement

ईडी की रायपुर क्षेत्रीय इकाई ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत यह कार्रवाई की है। कुर्क की गई संपत्तियों में आवासीय मकान, जमीन, इक्विटी शेयर और अन्य प्रतिभूतियां शामिल हैं। जांच के मुताबिक महादेव ऑनलाइन बुक और स्काईएक्सचेंज जैसे अवैध सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म विदेश से फ्रेंचाइजी नेटवर्क के जरिए संचालित किए जा रहे थे और हर महीने 450 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध कमाई हो रही थी।

Advertisement

जांच में यह भी सामने आया कि अवैध कमाई को फर्जी कंपनियों और कई स्तर के वित्तीय लेन-देन के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग कर वैध दिखाने की कोशिश की गई। ईडी के अनुसार करीब 940.77 करोड़ रुपये विकास गर्ग के नियंत्रण वाली कंपनियों में निवेश किए गए, जिनका इस्तेमाल शेयर, प्रतिभूतियां और अन्य संपत्तियां खरीदने में किया गया। मामले में जांच अभी भी जारी है।

Related Articles

Back to top button