छत्तीसगढ़

मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर, पुलिस ने बरामद किए AK-47 समेत अन्य हथियार..

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षा बलों ने एक बड़े सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया।

Advertisement

आज शाम 4 बजे से शुरू हुई इस मुठभेड़ में पुलिस और माओवादियों के बीच जबरदस्त गोलीबारी हुई, जो अभी तक जारी हैं

Advertisement

इस दौरान पुलिस ने 2 पुरुष और 1 महिला नक्सली को मार गिराया। घटनास्थल से AK-47 समेत कई घातक हथियार बरामद किए गए हैं।

पुलिस द्वारा चलाए गए इस ऑपरेशन में सभी जवान पूरी तरह से सुरक्षित रहे।

माओवादियों के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों पर एक बड़ा प्रहार मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button