मनोरंजन

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के ठिकानों पर ईडी की रेड….

पोर्नोग्राफी मामले में शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के सांताक्रूज स्थित निवास स्थान पर शुक्रवार को ईडी की रेड पड़ी है। मिली जानकारी के मुताबिक ये रेड सुबह 6 से चल रही है। इसी मामले में पहले राज कुंद्रा की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।

Advertisement

फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति के आवास सहित अन्य लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की जा रही है। जांच एजेंसी 15 लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। महाराष्ट्र सहित उत्तरप्रदेश के कई जगहों पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button