गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही

दिव्यांश ने किया जिले का नाम रोशन, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा में सातवां स्थान प्राप्त कर जिले को किया गौरवान्वित

Advertisement

Advertisement

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 के परिणाम घोषित किए हैं। जहां छत्तीसगढ़ में परीक्षार्थियों ने टॉपटेन 10 में जगह बनाई है। इसी तरह से जिले के पेंड्रा के रहने वाले दिव्यांश सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के राज्य सेवा मुख्य परीक्षा पीएससी 2023 की परीक्षा में प्रदेश में टॉप 10 की लिस्ट में सातवां स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। और जिले का नाम रोशन किया है। जिले के रहने वाले दिव्यांश सिंह के माता-पिता दोनों ही शिक्षक है और इसके पहले उसकी बड़ी बहन ने भी कक्षा दसवीं में प्रदेश की प्रवीण्य सूची में अपना स्थान हासिल किया था।


वहीं आपको बता दें कि दो बार इंटरव्यू तक पहुंचने के बाद आखिरकार दिव्यांश ने लक्ष्य हासिल कर ही लिया है। और परिवार तथा जिले का नाम रौशन किया है जिले में पिछले साल बोर्ड परीक्षा के परिणाम की सूची में जिले का नाम अंतिम पायदान पर था जोकि काफी चिंताजनक है, ऐसे में दिव्यांश सिंह चौहान की पीएससी परीक्षा परिणाम में सफलता निश्चित ही उत्साहवर्धन करने वाली है। जहां दिव्यांश के माता-पिता एवं परिजन सहित जिले के लोगों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। वहीं पुरा परिवार शिक्षकीय परिवार से है वर्तमान में भी माता पिता, चाचा चाची सभी शिक्षक है। साथ ही उन्होंने कहा कि इसी तरह से आगे भी जिले का नाम रोशन करते रहें।। वही हम आपको बता दें कि फरवरी में हुई प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा में 3597 उम्मीदवार शामिल हुए थे जिसमें से 703 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चयनित हुए थे। जहां छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य मुख्य परीक्षा 2023 के परिणामों की घोषणा की है।।

Related Articles

Back to top button