छत्तीसगढ़

पर्वाें के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने लगी अधिकारियों की ड्यूटी..

Advertisement

बिलासपुर : जिले में ईद-उल-फितर 10 अथवा 11 एवं चैती चांद पर्व 10 अप्रैल को मनाया जाएगा। पर्वाें के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Advertisement

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने इस आशय के आदेश जारी किए है।

जारी आदेश के अनुसार बिलासपुर तहसीलदार श्री अतुल वैष्णव की ड्यूटी सिविल लाईन एवं सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत, अतिरिक्त तहसीलदार श्री मुकेश देवांगन की ड्यूटी तोरवा एवं तारबाहर थाना, अतिरिक्त तहसीलदार श्री शशिभूषण सोनी की सरकंडा थाना।

अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती गरिमा ठाकुर की कोनी थाना, नायब तहसीलदार श्री राहुल शर्मा की सिरगिट्टी थाना एवं नायब तहसीलदार सुश्री नेहा विश्वकर्मा की ड्यूटी पुलिस कंट्रोल रूम एवं महिला थाना में लगाई गई है।  

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button