छत्तीसगढ़
DSP कल्पना वर्मा निलंबित…..

रायपुर से बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है।
दंतेवाड़ा SP कार्यालय में पदस्थ महिला DSP कल्पना वर्मा को निलंबित कर दिया गया है।होटल कारोबारी से कथित लेन–देन से जुड़े वीडियो सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई।मामले की विभागीय जांच में शिकायत सही पाए जाने पर गृह विभाग ने लिखित निलंबन आदेश जारी किया है।
निलंबन अवधि के दौरान DSP कल्पना वर्मा को पुलिस मुख्यालय रायपुर में अटैच किया गया है।
यह मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है।फिलहाल पूरे प्रकरण की आगे की जांच जारी है।




