देश

एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस हुआ दुर्घटनाग्रस्त 8 लोगों की मौत..

कन्नौज: जिले में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक टैंकर और बस की टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 19 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि टैंकर एक्सप्रेसवे पर पानी छिड़कने वाला था।

Advertisement

वहीं इस टैंकर में तेज रफ्तार बस ने पीछे से टक्कर मार दी। टैंकर से टक्कर के बाद बस पलट गई और उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

Advertisement

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बस के अंदर से लोगों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button