देश

सलमान खान के घर के बाहर चली गोलियां,  3 राउंड हुई फायरिंग..

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग हुई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, आज सुबह करीब 5 बजे 2 अज्ञात लोगों ने यह गोलीबारी की। पुलिस का कहना है कि तीन राउंड की फायरिंग होने की सूचना मिली है।

मालूम हो कि ‘दबंग’ एक्टर का घर मुंबई के बांद्रा में स्थित है। मुंबई पुलिस का क्राइम ब्रांच मौके पर पहुंच गया है और जांच शुरू कर दी है।

फायरिंग करने वाले दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। बताया जा रहा है कि गोलियां चलाने के तुरंत बाद दोनों वहां से भाग गए। गोलीबारी के चलते किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

मालूम हो कि सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग ऐसे समय हुई है जब उन्हें जान से मारने की धमकियां कई बार मिल चुकी हैं। इसी वजह से वह हमेशा कड़ी सिक्योरिटी में रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button