बिलासपुर

तखतपुर में 1 करोड़ की लागत से बनने वाले “श्री राम सदन” का धर्मजीत सिंह ने किया भूमि पूजन

Advertisement

बिलासपुर – तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने तखतपुर में 1 करोड़ की लागत से बनने वाले “श्रीराम सदन” का भूमिपूजन किया।

Advertisement


इस अवसर पर विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा – जिस दिन मोदी जी ने अयोध्या में श्री राम जी के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न की, उसी दिन मैंने अपने तखतपुर वासियों के बीच घोषणा किया था कि तखतपुर में भव्य “श्री राम सदन” सांस्कृतिक भवन का निर्माण कराऊंगा।

अपने घोषणा को पूरा करते हुए “श्री राम सदन” का भूमि पूजन का कार्य सम्पन्न हुआ, “श्री राम सदन” सांस्कृतिक भवन के बनने से तखतपुर में हर सामाजिक धार्मिक व निजी कार्य हर मौसम में बिना किसी परेशानी के सम्पन्न होंगे और आमजन को इसका बेहद लाभ मिलेगा।

भूमिपूजन कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजू सिंह क्षत्रिय जी, बिलासपुर से सांसद प्रत्याशी तोखन साहू जी, नगर पालिका तखतपुर के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षद गण संहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ, युवा व महिला कार्यकर्ता गण व आमजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button