छत्तीसगढ़

दिल्ली-रायपुर फ्लाइट में तकनीकी खराबी, भुवनेश्वर में करना पड़ा इमरजेंसी लैंडिंग….

 

Advertisement

रायपुर दिल्ली से रायपुर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को तकनीकी खराबी के चलते भुवनेश्वर में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।सुबह 9:15 बजे रायपुर में उतरने वाली फ्लाइट नंबर 6E6476 में अचानक तकनीकी दिक्कत आने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने सुरक्षा कारणों के चलते रायपुर में लैंडिंग की अनुमति नहीं दी।

Advertisement

इसके बाद विमान को तुरंत भुवनेश्वर डायवर्ट किया गया।भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर यात्री घंटों से परेशान हैं। कई यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट्स छूट चुकी हैं और कामकाज का पूरा शेड्यूल गड़बड़ा गया है।

यही विमान रायपुर से दिल्ली के लिए आगे उड़ान भरने वाला था, जिसकी वजह से आगे की सभी उड़ानों का शेड्यूल भी प्रभावित हो गया है।विमान की तकनीकी जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही नई समय-सारणी जारी की जाएगी। अच्छी खबर यह है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Related Articles

Back to top button