एमसीबी

ग़मगीन माहौल में बेटी ने किया पिता का अंतिम संस्कार, पंचतत्व में विलीन हुए पत्रकार मनीष

(राम प्रसाद गुप्ता) : मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। ग़मगीन माहौल में बेटी ने किया पत्रकार पिता का अंतिम संस्कार, चार साल से पत्रकार पिता बीमार थे । 50 वर्ष की आयु में रविवार को आकस्मिक निधन हो गया । छोटी बेटी मानसी ने किया दाह संस्कार, और पिता को मुखाअग्नि दी। बड़ी संख्या में लोग पहुँचे थे अंतिम यात्रा में ।

Advertisement

पत्रकार मनीष रैकवार अपनी पत्रकारिता की शुरूआत ओम दर्पण अख़बार से की थी ,उसके उपरान्त पेज 16 अखबार में अपनी सेवा दी,एक अलग हटकर अपनी पहचान बनाई,इनके पत्रकारिता की लगन देखते हुए दैनिक भास्कर ने मनेन्द्रगढ़ का ब्योरो बनाया था, इनकी पत्रकारिता की ललक रही कि नव ब्यूरो मे अपनी सेवा देनी है, उस मुकाम तक पहुचे और नवभारत में ब्यौरा का कार्य संभालते हुए अनेक कार्य समाज को जगाने व जो समाज का उत्थान में अपनी योगदान दिया।

Advertisement

मनेन्द्रगढ़ पत्रकार संघ के अध्यक्ष के रूप में भी इन्होंने कार्य किया पत्रकारों के लिए कई अच्छे कार्य किए हैं जो की स्मरणीय रहेगा, वही कारोना काल में यह कारोना के चपेट में आ गए थे जिसका इलाज बिलासपुर से करवाया था उसके उपरांत इन्हें लकवा की शिकायत हुई लगातार 3 वर्षों से बीमारी से लड़ते हुए आज इनका देहांत हो गया । जो पत्रकारिता जगत के लिए एक बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है ।

Related Articles

Back to top button