नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह से सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों की सौजन्य भेंट

(राम प्रसाद गुप्ता) : एमसीबी। जिले की नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह से सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और जिले में शांति, सौहार्द तथा सामुदायिक विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में समाज के पदाधिकारियों ने जिले में समाज के उन्नयन, युवा वर्ग में जागरूकता, सामाजिक समरसता और अपराध उन्मूलन गतिविधियों से संबंधित अपने विचार रखे। पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए कहा कि पुलिस और समाज के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराध पर नियंत्रण और सामाजिक विकास दोनों संभव हैं। उन्होंने समाज के पदाधिकारियों से जिले में शांति, कानून व्यवस्था और जनसहयोग बनाए रखने में सहयोग की अपील की। बैठक का माहौल सौहार्दपूर्ण रहा और अंत में प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक को समाज की ओर से शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष शरण सिंह संभागीय अध्यक्ष परमेशवर सिंह मरकाम सर्व आदिवासी समाज के ब्लाक अध्यक्ष अमोल सिंह मरावी, सुजित सिंह, संतोष सिंह कमरो, महेंद्र सिंह, धरमपाल सिंह टेकाम, भवन सिंह, प्रेमनारायण सिंह, तेजभान सिंह, जयप्रकाश सिंह, जोखन सिंह के साथ काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।




