छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस क्लीन स्वीप, सभी 10 निगमों में भगवा काबिज….

छत्तीसगढ़ नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सभी 10 नगर निगमों में जीत दर्ज की है। कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। रायपुर से मीनल चौबे ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की, वही बिलासपुर में पूजा अशोक विधानी ने भारी मतों से जीत हासिल की।
छत्तीसगढ़ में बीजेपी की इस ऐतिहासिक जीत के बाद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। रायपुर से बीजेपी प्रत्याशी मीनल चौबे ने कांग्रेस की दीप्ति दुबे को डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हराकर सबसे बड़ी जीत दर्ज की है।
वहीं, बिलासपुर महापौर चुनाव में भी बीजेपी का परचम लहराया। बीजेपी प्रत्याशी पूजा अशोक विधानी ने 1,52,011 वोट पाकर कांग्रेस के प्रमोद नायक को 66,067 वोटों के बड़े अंतर से हराया। प्रमोद नायक को 85,944 मत मिले।




