रायपुर

कलेक्टर और एसएसपी ने बिना हेलमेट सवारों को रोका, सड़क सुरक्षा का दिया संदेश


रायपुर – आज सड़क सुरक्षा को लेकर जिले में एक अनोखा अभियान चलाया गया। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने स्वयं सड़कों पर उतरकर बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वाले सवारों को रोका। उन्होंने ना केवल उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों का महत्व समझाया, बल्कि हेलमेट पहनने की आदत को अपनाने के लिए प्रेरित भी किया।

Advertisement

कलेक्टर और एसएसपी ने लोगों से अपील की कि सड़क पर सुरक्षा नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। हेलमेट न केवल कानूनी अनिवार्यता है, बल्कि जीवन रक्षा का एक महत्वपूर्ण साधन भी है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button