छत्तीसगढ़

सीएम साय की अचानक हुई बैठक से सियासी हलचल तेज, मंत्री कार्यक्रम छोड़ रातों-रात पहुंचे रायपुर

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार रात अचानक सभी मंत्रियों को सीएम हाउस तलब किया, जिसके बाद प्रदेश की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया। देर रात बुलाई गई इस अहम बैठक में कई मंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम छोड़कर रायपुर पहुंचे। शुरुआत में मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलें लगाई गईं, लेकिन इसे राजनीतिक कयास बताया गया।

Advertisement

बैठक में सरकार के ढाई साल के कार्यकाल की समीक्षा की गई और आगामी ढाई साल की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। विभिन्न विभागों के कामकाज पर सुझाव लिए गए, साथ ही सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय को लेकर भी मंथन किया गया।

 

जानकारी के मुताबिक, कुछ मंत्री दिनभर अपने प्रभार वाले जिलों और सरकारी कार्यक्रमों में व्यस्त थे, लेकिन निर्देश मिलते ही तत्काल रायपुर रवाना हो गए। सरगुजा से मंत्री राजेश अग्रवाल और एमसीबी जिले के कार्यक्रम में मौजूद मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी कार्यक्रम बीच में छोड़कर बैठक में शामिल होने पहुंचे। बैठक के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Related Articles

Back to top button