छत्तीसगढ़
सीएम साय की बड़ी घोषणाएं: मुलेर में मंदिर, सड़क, पुलिया और स्वास्थ्य सुविधा को मिली स्वीकृति….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार के तहत बुधवार को दंतेवाड़ा जिले के सुदूरवर्ती गांव ‘मुलेर’ पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर गांव में उतरते ही स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया। मुख्यमंत्री ने योजनाओं के क्रियान्वयन का औचक निरीक्षण किया और ग्रामीणों से सीधा संवाद कर फीडबैक लिया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने मौके पर कई घोषणाएं भी कीं। मुलेर पंचायत के माता मंदिर अंदल कोसम के निर्माण के लिए 4 लाख रुपये, उप स्वास्थ्य केंद्र और नाहाड़ी तक सड़क निर्माण की स्वीकृति दी। इसके अलावा पुलिया और सीसी सड़क निर्माण के लिए 5 लाख रुपये स्वीकृत किए गए।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जल्द ही शिविर लगाकर वनाधिकार मान्यता पत्र, आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया चलाई जाएगी। इस दौरे को सुशासन की दिशा में एक प्रभावी कदम माना जा रहा है।




