देश

ED की कस्टडी में बीतेगी CM केजरीवाल की होली..

Advertisement

नयी दिल्ली :  शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल की रिमांड ईडी को मिल गयी है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को ईडी की हिरासत में भेज दिया है। दरअसल कोर्ट में सुनवाई के दौरान ईडी ने कहा कि शराब घोटाला के सरगना अरविंद केजरीवाल ही हैं।

Advertisement

इस दौरान ईडी ने कोर्ट से अरविंद केजरीवाल की रिमांड मांगी ताकि और पूछताछ की जा सके। कोर्ट से ईडी ने इस दौरान 10 दिनों की रिमांड मांगी, जिसके बाद राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी को अरविंद केजरीवाल की 6 दिन की रिमांड दी है।

सीएम अरविंद केजरीवाल को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 28 मार्च तक ईडी की रिमांड पर भेज दिया है. हालांकि ईडी ने केजरीवाल की रिमांड 10 दिन के लिए मांगी थी. लेकिन कोर्ट ने 6 दिन की रिमांड पर भेजा है.

वह 28 मार्च को दोपहर 2 बजे कोर्ट में पेश होंगे. इसका मतलब है कि केजरीवाल की होली जेल मे मनेगी. कोर्ट के फैसले के पहले दोनों पक्षों ने कोर्ट में दलीलें दीं.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button