देश

सीएम केजरीवाल जेल में नही ले रहे प्रॉपर डाइट, एलजी ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र….

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में बंद हैं। बीते दिनों आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने जेल में बंद अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य पर सवाल खड़े किए थे। इस पर अब दिल्ली के उपराज्यपाल ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा, सीएम अरविंद केजरीवाल जानबूझकर प्रॉपर डाइट नहीं ले रहे हैं। तिहाड़ जेल की रिपोर्ट का हवाला देते हुए एलजी ने कहा कि सीएम घर का खाना भी प्रॉपर नहीं ले रहे हैं। इसी वजह से उनका वजन भी कम हो रहा है। उन्होंने मुख्य सचिव को लिखे पत्र में लिखा कि तिहाड़ जेल के अथॉरिटी से कहें कि सीएम डॉक्टर्स द्वारा सुझाए गए डाइट लें।

Advertisement


अब सवाल ये उठने लगा है कि क्या प्रॉपर खाना नहीं खाने की वजह से अरविंद केजरीवाल का वजन जेल में कम हो रहा है। बता दें कि बीते दिनों तिहाड़ जेल प्रशासन ने रिपोर्ट जारी करते हुए अरविंद केजरीवाल की स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए कहा था कि उनका स्वास्थ्य ठीक है। जानकारी के मुताबिक अरविंद केजरीवाल जानबूझकर कम कैलोरी ले रहे हैं। उन्हें पर्याप्त मात्रा में घर का बना खाना दिया गया, लेकिन मुख्यमंत्री ने निर्धारित आहार नहीं लिया है। कम कैलोरी लेने की वजह से वजन में कमी आ रही है।

Advertisement


एलजी ने मुख्य सचिव को लिखे पत्र में गैर निर्धारित चिकित्सा आहार और दवाओं के सेवन पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि उनसे इसके कारणों का पता लगाया जाए, क्योंकि स्वास्थ्य पर और कानूनी रूप से दुष्परिणाम देखने को मिल सकते हैं। जेल अधिकारी माननीय मुख्यमंत्री को आहार विशेषज्ञों द्वारा निर्दिष्ट आहार के अलावा दवा और इंसुलिन की निर्धारित खुराक का सख्ती से पालन करने की सलाह दे सकते हैं। अधिकांश दिनों में ग्लूकोमीटर परीक्षण रीडिंग और सीजीएमएस रीडिंग के बीच काफी अंतर है।

Related Articles

Back to top button