छत्तीसगढ़

नगरीय निकायों में 14 सितंबर से 1 अक्टूबर तक होगा “स्वच्छता ही सेवा अभियान” का आयोजन

Advertisement

रायपुर – प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत 14 सितंबर से होगी और यह 1 अक्‍टूबर तक चलेगा।

Advertisement

इस संबंध में नगरीय प्रशासन विभाग ने राज्‍य के सभी नगरीय निकायों को विशेष निर्देश जारी किया है। इस अभियान में शहर के आम लोगों का भी सहयोग लिया जाएगा।

नगरीय प्रशासन विभाग के संचालनालय की तरफ से जारी इस निर्देश में सभी नगरीय निकायों में स्‍वच्‍छता ही सेवा अभियान चलाने का निर्देश जारी किया गया है।

नगरीय निकायों के आयुक्‍तों और सीएमओ को जारी इस निर्देश में 14 सितंबर से 1 अक्‍टूबर तक इस अभियान को चलाने के लिए कहा गया है

Related Articles

Back to top button