छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ली महत्वपूर्ण बैठक,जिले में कानून व्यवस्था बिगड़ने पर कलेक्टर एसपी होंगे जिम्मेदार…

Advertisement

(शशि कोंन्हेर) : रायपुर :  आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीसी के माध्यम से मुख्य सचिव, डीजीपी, कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर, एसपी व अन्य अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान सीएम ने ट्रक चालकों की देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

Advertisement
Advertisement

सीएम साय ने बैठ में आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति बनाये रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ती समय पर किए जाने की बात कही।

Advertisement

ट्रक चालकों की देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सख्त नियंत्रण की बात की। इतना ही नहीं सीएम ने कहा कि किसी भी जिले में अगर कानून व्यवस्था बिगड़ती है तो इसके लिए सीधे कलेक्टर-एसपी जिम्मेदार होंगी।

Advertisement

साथ ही इंटरनेट या सोशल मीडिया के जरिए किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी फैलाए जाने पर भी नजर रखने के निर्देश दिए है। अगर किसी के द्वारा कोई गलत अफवाह फैलती है तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के भी निर्देश सीएम ने दिए हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button