छत्तीसगढ़
नक्सल ऑपरेशन पर मुख्यमंत्री की नजर, जवानों का जताया आभार

छत्तीसगढ़ में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठकें लगातार जारी हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर क्षेत्र में छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर चल रहे सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन की गहन निगरानी की बात कही है।
उन्होंने नक्सल मोर्चे पर तैनात सुरक्षाबलों के जवानों के साहस और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जवानों की कड़ी मेहनत और सतर्कता से प्रदेश में शांति स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।




