छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने सौम्या चौरसिया को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 3200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में की गई है। लंबे समय से चल रही जांच के बाद ED ने पूछताछ के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर यह कदम उठाया है।

Advertisement

ED ने इससे पहले सौम्या चौरसिया को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था। एजेंसी के अनुसार, लंबी और गहन पूछताछ में शराब कारोबार से जुड़े अवैध लेन-देन, कमीशनखोरी और सरकारी तंत्र के दुरुपयोग से संबंधित अहम जानकारियां सामने आई हैं। दस्तावेजी साक्ष्यों और इनपुट के आधार पर ED ने गिरफ्तारी की कार्रवाई की।

Advertisement

जांच एजेंसी का कहना है कि शराब घोटाले में बड़े पैमाने पर अवैध धन का प्रवाह हुआ है। पैसों की हेराफेरी, नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों की भूमिका को लेकर पूछताछ की गई। अब ED आगे की जांच के लिए सौम्या चौरसिया की रिमांड की मांग कर सकती है।गिरफ्तारी के बाद सौम्या चौरसिया को कल सुबह 11 बजे विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां ED सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी।

 

Related Articles

Back to top button