छत्तीसगढ़

अरुणपति त्रिपाठी के खिलाफ सीबीआई जांच को मिली मंजूरी….

Advertisement


छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय दूर संचार सेवा (आईटीएस) के अधिकारी अरुण पति त्रिपाठी के खिलाफ सीबीआई जांच की मंजूरी दे दी है। त्रिपाठी पर छत्तीसगढ़ में विशेष सचिव, आबकारी विभाग के पद पर रहते हुए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं।

Advertisement

त्रिपाठी के खिलाफ पहले से ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा जांच जारी है। इसके अलावा, झारखंड में भी उन पर शराब घोटाले में शामिल होने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

त्रिपाठी, जो प्रतिनियुक्ति पर छत्तीसगढ़ में कार्यरत थे, अब सीबीआई की जांच के दायरे में आ गए हैं। यह कदम राज्य सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संदेश देने की दिशा में एक बड़ा निर्णय माना जा रहा है।

जांच के तहत उनके कार्यकाल और उनसे जुड़े वित्तीय लेन-देन की गहन पड़ताल की जाएगी। मामले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button