देश

बस ने टेंपो को मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में 11 की मौत..

राजस्थान के धौलपुर जिले के बाड़ी सदर थाना इलाके में एनएच 11बी पर सुनीपुर गांव के नजदीक रात करीब 11 बजे स्लीपर कोच बस ने टेंपो को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में आठ बच्चे सहित ग्यारह लोगों की मौत हो गई।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक बाड़ी शहर की करीम कॉलोनी गुमट मोहल्ला निवासी नहनू पुत्र गफूर खान सरमथुरा थाना क्षेत्र के गांव बरौली में अपने परिवार के सदस्यों को साथ लेकर रिश्तेदारी में भात कार्यक्रम में शामिल होने गया था।

Advertisement

शनिवार देर रात को भात कार्यक्रम में शामिल होकर परिवार के सभी सदस्य टेंपो में सवार होकर वापस घर लौट रहे थे, लेकिन बाड़ी की तरफ से तेज रफ्तार में जा रही स्लीपर कोच बस ने सुनीपुर गांव के नजदीक सामने से टक्कर मार दी।

Related Articles

Back to top button