बिलासपुर

रतनपुर में अतिक्रमण पर बुलडोजर, खंडोबा मंदिर के पास कार्रवाई के दौरान हंगामा

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – रतनपुर में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। खंडोबा मंदिर के पास अवैध दुकानों पर वन विकास निगम की टीम ने बुलडोजर चलाया। इस दौरान मौके पर जमकर हंगामा भी हुआ और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

Advertisement

दरअसल, रतनपुर के खंडोबा मंदिर क्षेत्र में अवैध कब्जों को हटाने पहुंची वन विकास निगम की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों और कर्मचारियों के बीच तीखी बहस हुई।अतिक्रमण करने वालों ने आरोप लगाया कि कार्रवाई पक्षपातपूर्ण है और उनसे पैसे की मांग की गई। उनका कहना है कि इलाके में कई और अवैध कब्जे हैं, लेकिन चुनिंदा लोगों को ही निशाना बनाया जा रहा है।

Advertisement

वहीं, वन विकास निगम के अधिकारियों ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि संबंधित लोगों को पहले ही नोटिस दिया गया था और पूरी कार्रवाई नियमों के तहत की गई है।अधिकारियों का यह भी कहना है कि क्षेत्र में मौजूद अन्य अवैध कब्जों पर भी चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल कार्रवाई के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button