बिलासपुर

हेल्थ अवेयरनेस के लिए बिलासपुर पुलिस ने निकाली साइकिल रैली, 200 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

 

Advertisement

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में जिला पुलिस बिलासपुर द्वारा आज पुलिस ग्राउंड से “फिट इंडिया मिशन” के तहत “The Sunday on Cycle” अभियान के अंतर्गत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य था – “फिटनेस का डोज़, आधा घंटा रोज़” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना।

Advertisement

इस साइकिल रैली में जिला पुलिस बल, सीएएफ, नगर सेना एवं दूसरी वाहिनी सकरी के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली पुलिस ग्राउंड से शुरू होकर अग्रसेन चौक, सीएमडी चौक, पुराना बस स्टैंड, तेलीपारा, कोतवाली, गोलबाजार, सिम्स चौक, देवकीनंदन चौक, नेहरू चौक होते हुए अंबेडकर चौक से वापस पुलिस ग्राउंड पहुंचकर संपन्न हुई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि फिटनेस को अपनी दिनचर्या में शामिल करना बेहद ज़रूरी है। उन्होंने अपील की कि सभी लोग साइक्लिंग, रनिंग, वॉकिंग जैसी गतिविधियों को अपनाकर ओवरइटिंग से बचें और पाचन संबंधी बीमारियों से दूर रहें।

इस आयोजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे, डीएसपी रोशन आहूजा, सहायक सेनानी हरिलाल ध्रुव, रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र कुमार गुप्ता सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

करीब 200 से अधिक अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने इस रैली में हिस्सा लिया और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से डिजिटल प्रमाणपत्र भी प्राप्त किया।
यह आयोजन “खेलो इंडिया योजना” और “फिट इंडिया पहल” के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य है—देश को स्वस्थ और सक्रिय बनाना।

Related Articles

Back to top button