देश

BREAKING : आतिशी होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री…..

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी को बना दिया गया है। उनके नाम की चर्चा पहले से चल रही थी, अब उसी कड़ी में केजरीवाल ने उनके नाम पर मुहर भी लगा दी है। आतिशी वर्तमान सरकार में भी सबसे ज्यादा मंत्रालय संभाल रही थीं, ऐसे में अनुभव के लिहाज से उनका पलड़ा भारी माना जा रहा था। अब कई बड़े नामों को पछाड़कर उनकी ताजपोशी हो रही है, एक महिला चेहरे को आगे करने का काम किया गया है।

Advertisement

जानकारी के लिए बता दें कि रविवार को ही सीएम केजरीवाल ने ऐलान किया था कि वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। उनका तर्क था कि जब तक जनता उन्हें निर्दोष मान लेती, जब तक जनता उन्हें वोट देकर जिता नहीं देती, वे फिर सीएम कुर्सी पर नहीं बैठेंगे। अब उनके उस इस्तीफे वाले दांव के बाद दिल्ली को आतिशी के रूप में नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं।

Advertisement

Related Articles

Back to top button