छत्तीसगढ़

BREAKING : IAS अधिकारियों का तबादला, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुर – राज्य सरकार ने 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल को प्रशासनिक मजबूती और कार्यप्रणाली में सुधार से जोड़कर देखा जा रहा है।

Advertisement

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य के विभिन्न जिलों और विभागों में पदस्थ 11 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला सूची में कलेक्टर, सचिव स्तर और विभागीय पदों पर कार्यरत अधिकारी शामिल हैं।

Advertisement

सरकार का कहना है कि यह तबादले प्रशासनिक कार्यों में गति लाने और बेहतर समन्वय के उद्देश्य से किए गए हैं। तबादले के बाद सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button