बिलासपुर

सीमेंट पोल से टकराकर बाईक सवार युवक की दर्दनाक मौत…..

Advertisement

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर – अपनी बाइक में दगौरी के नोवा प्लांट जा रहा एक 34 वर्षीय युवक सड़क किनारे लगे सीमेंट पोल में टकराने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना उडगन फाटक के आसपास की है। बिल्हा पुलिस मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है।

Advertisement

सड़क पर वाहन चलाते समय अगर थोड़ी सी भी लापरवाही की जाए तो आपकी जान भी जा सकती है। कुछ ऐसा ही हुआ है बिल्हा के उडगन के पास। डंगनिया मल्हार का रहने वाला मुकेश टंडन 2 दिन पहले अपने परिवार के साथ ससुराल बिल्हा आया हुआ था।

परिवार वालों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक मुकेश टंडन दगौरी के नोवा प्लांट में काम करता था। सुबह अपनी मोटरसाइकिल से काम पर जाने निकाला और सड़क किनारे लगे सीमेंट पोल से जा टकराया। वहीं हादसे में मुकेश टंडन के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटे आई जिसे 108 की मदद से बिल्हा अस्पताल ले जाया गया। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी।

फिलहाल पुलिस इस मामले में परिजनों का बयान दर्ज कर आगे की जांच प्रक्रिया में जुड़ गई है। खबर के माध्यम से हम आपको बार-बार अवगत करा रहे हैं कि वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें नहीं तो परिणाम भयंकर हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button