छत्तीसगढ़देश

एयरफोर्स का सुखोई लड़ाकू विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित..

Advertisement

एक तरफ आज मंगलवार को जहां देश में लोकसभा चुनाव की मतगणना जारी है। वहीं दूसरी तरफ नासिक के शिरसगांव गांव के पास एक खेत में एक वायुसेना का लड़ाकू सुखोई विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Advertisement

इस संबंध में नासिक रेंज के विशेष महानिरीक्षक डीआर कराले ने बताया कि सुखोई Su-30MKI विमान के पायलट और को-पायलट सुरक्षित बाहर निकल आए।

सुखोई 30 एमकेआई भारतीय वायुसेना का अग्रिम पन्क्ति का लड़ाकू विमान है। यह बहु-उपयोगी लड़ाकू विमान रूस के सैन्य विमान निर्माता सुखोई तथा भारत के हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड के सहयोग से बना है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button