छत्तीसगढ़
बिहार विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, भूपेश बघेल भी शामिल….

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम भी शामिल है।
सूची में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा जैसे शीर्ष नेताओं के साथ राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट और रणदीप सुरजेवाला समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं।
कांग्रेस की यह टीम बिहार में पार्टी के लिए प्रचार की कमान संभालेगी और मतदाताओं तक पार्टी के चुनावी वादों और नीतियों को पहुंचाएगी। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भूपेश बघेल जैसे जमीनी नेता का शामिल होना कांग्रेस के प्रचार अभियान को मजबूती देगा। बिहार में चुनावी माहौल तेज़, कांग्रेस ने प्रचार की तैयारियां शुरू कीं।




