देश

कोयला खदान में बड़ा धमाका….7 मजदूरों की हुई मौत, कई घायल

Advertisement

पश्चिम बंगाल – बीरभूम जिले के एक कोयला खदान में एक भीषण धमाके के कारण 7 मजदूरों की मौत हो गई है। इस घटना के बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है कि धमाका किस कारण से हुआ है। स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और राहत बचाव कार्य जारी है।

Advertisement

कई लोगों के मलबे में फंसे होने की संभावना है, जिसके चलते राहत और बचाव कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है। इस घटना के संबंध में स्थानीय अधिकारियों ने कहा है कि वे संभावित कारणों की जांच कर रहे हैं। खदान में काम कर रहे श्रमिकों के परिजनों को इस हादसे के बारे में सूचित किया गया है।

Related Articles

Back to top button