देश

यूपी में आधी रात बड़ा एनकाउंटर, पुलिस ने 4 को मार गिराया..

यूपी के शामली जिले में देररात एनकाउंटर हुआ। यूपी एसटीएफ की मेरठ टीम ने शामली के झिंझाना क्षेत्र में सोमवार के रात करीब 2:30 बजे के आसपास मुस्तफा कग्गा गैंग के बदमाशों की घेराबंदी की।

Advertisement

इस दौरान आमने-सामने की फायरिंग में एक लाख इनामी समेत चार बदमाश मुठभेड़ में ढेर हो गए, जबकि एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार को कई गोलियां लगीं। सुनील कुमार को फिलहाल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के पास से भारी मात्रा में असलहा बरामद किया गया है।

Advertisement

एसटीएफ मेरठ की टीम ने शामली के झिंझाना क्षेत्र में मुस्तफा कग्गा गैंग के सदस्य अरशद निवासी थाना गंगोह जिला सहारनपुर व उसके तीन साथियों मंजीत, सतीश व एक अन्य को घेर लिया था। सभी बदमाश कार में सवार थे। इस दौरान अरशद व उसके साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

एसटीएफ की टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। एएसपी ब्रिजेश कुमार ने बताया कि गोलीबारी में चार बदमाशों को गोली लगी , जबकि एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां चारों बदमाशों को डॉक्टर ने मृत घोषित किया।

Related Articles

Back to top button