वेस्टर्न डिस्टरबेंस बदलेगा मौसम का मिजाज

दिल्ली-एनसीआर समेत तो उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम जबरदस्त करवट ले रहा है. बीते दो दिनों में दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद एक बार फिर पारा हाई होने लगा है तो वहीं हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ है.
राजस्थान और तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है तो उत्तर प्रदेश में गर्मी बढ़ती जा रही है.
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद अब मौसम साफ हुआ है, लेकिन 4 और 5 मार्च को तेज हवाएं चलने के अनुमान है, जिसके कारण तापमान में फिर गिरावट आ सकती है.
आज सुबह से ही हल्की धुंध है. हालांकि, आसमान साफ है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक जा सकता है.
पहाड़ी राज्यों की बात करें तो 3 मार्च को एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है. हालांकि, इसका असर मैदानी राज्यों में नहीं देखने को मिलेगा, लेकिन तेज हवाएं चलेगी. तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आएगी.




