छत्तीसगढ़

ACB की बड़ी कार्रवाई: पटवारी और बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार….

सूरजपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। प्रतापपुर थाना क्षेत्र में दो सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक पटवारी और तहसील कार्यालय का बाबू शामिल हैं।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, गोविंदपुर इलाके में एक पटवारी को जमीन की चौहद्दी बनाने के एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ACB की टीम ने धर दबोचा। वहीं, प्रतापपुर तहसील कार्यालय में कार्यरत एक बाबू को भी 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। सरकारी दफ्तरों में चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button