उत्तरप्रदेश

बड़ा हादसा, गंगा स्नान के लिए जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत..

Advertisement

कासगंज में बड़ा हादसा हो गया। जैथरा से गंगा स्नान कराने गया ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर तालाब में पलट गया। आईजी रेंज अलीगढ शलभ माथुर ने बताया कि सड़क पर एक कार से बचने के दौरान ट्रैक्टर चालक ने संतुलन खो दिया और ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क के किनारे तालाब में गिर गई।

Advertisement
Advertisement

सात बच्चों और आठ महिलाओं की सहित 15 की मौत हो गई। आईजी अलीगढ़ रेंज शलभ माथुर ने शनिवार सुबह कासगंज ट्रैक्टर ट्रॉली हादसे में की जानकारी दी। मौके पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ है। घटना से कोहराम मच गया है। सूचना पर मौके पर जिले के आला अधिकारी और पुलिस बल पहुंच गई है। राहत कार्य जारी है।

Advertisement

मिली रही जानकारी के मुताबिक कासगंज के पटियाली -दरियावगंज मार्ग पर शनिवार सुबह एक ट्रैक्टर ट्राली लोगों को गंगा स्नान कराने जा रहा था। इस बीच एक कार सामने आ गई। ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने कार को बचाने के लिए संतुलन खो दिया। ट्रैक्टर ट्राली तालाब में पलट गई।

Advertisement

इस हादसे में ट्रॉली में सवार 15 लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल पर अपरा तफरी और चीख पुकार मची है। आसपास के लोग और पुलिसकर्मी राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। पटियाली के स्वास्थ्य केंद्र पर श्रद्धालुओं को भेजा गया है।

राहत कार्य में तेजी लाने के लिए सीएम योगी ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कासगंज में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button