छत्तीसगढ़

न्यायालय प्रबंधकों की हुई पदोन्नति, बने वरिष्ठ न्यायालय प्रबंधक….

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने बड़ी प्रशासनिक पहल करते हुए राज्य के विभिन्न जिला न्यायालयों में कार्यरत न्यायालय प्रबंधकों को पदोन्नति दी है। अब वे वेतन मैट्रिक्स के लेवल-13 (₹67,300-₹2,13,100) के अनुसार वरिष्ठ न्यायालय प्रबंधक के पद पर कार्य करेंगे।

Advertisement

यह पदोन्नति उनकी वर्तमान जिम्मेदारियों में बढ़ोत्तरी और न्यायिक कार्यप्रणाली के संचालन में प्रभावी सुधार के उद्देश्य से की गई है। पदोन्नति तत्काल प्रभाव से लागू होगी और संबंधित अधिकारी दो वर्ष की स्थानापन्न अवधि के लिए कार्यभार संभालेंगे।

Advertisement

इस पहल से राज्य में न्यायालय प्रबंधन को और अधिक प्रभावी एवं संगठित बनाने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button