देश

बाहुबली अनंत सिंह व्हीलचेयर पर पहुंचे कोर्ट, बाहर समर्थकों की उमड़ पड़ी भारी भीड़..

Advertisement

(शशि कोंन्हेर) : पूर्व विधायक अनंत सिंह शनिवार को बिल्डर राजू सिंह अपहरण के एक मामले में पेशी के लिए व्यवहार न्यायालय लाया गया। अनंत सिंह दोपहर में बेऊर कारा के एम्बुलेंस से दानापुर व्यवहार न्यायालय पहुंचे।

Advertisement
Advertisement

एम्बुलेंस के पीछे उनके समर्थकों का काफिला था। एम्बुलेंस के पीछे दरवाजा पर लोगों का अभिनंदन स्वीकार किए। उसके बाद नीचे उतकर व्हील चेयर पर बैठ गए। वहां से उन्हें प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी पवन कुमार चौधरी के न्यायलय में पेश हुए।

Advertisement

अनंत सिहं के वकील सुनील कुमार ने बताया कि बिहटा थाना कांड संख्या 859/14 में बिल्डर राजू सिंह के अपहरण के झूठे मामले में फंसाया गया है। जबकि उक्त विवाद रुपए के लेन-देन को लेकर था। उसी मामले की पेशी में पूर्व विधायक आए थे। अनंत सिंह की पेशी के दौरान कोर्ट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। भारी तादाद में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी।

Advertisement

वहीं दूसरी तरफ आनंद सिंह के समर्थक भी भारी संख्या में न्यायालय पहुंचे थे। आनंद सिंह ने अपने समर्थकों को हाथ जोड़कर अभिनंदन किया। आपको बता दें इससे पहले 2 नवंबर को अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से झटका लगा था। जहां उनकी जमानत याचिका को कोर्ट ने निरस्त कर दिया था। मोकामा सीट से अनंत सिंह पूर्व विधायक हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button